रायपुर

पुनिया से मिले भूपेश, प्रेमसाय ने भी की बंद कमरे में चर्चा
01-Apr-2022 5:50 PM
 पुनिया से मिले भूपेश, प्रेमसाय ने भी की बंद कमरे में चर्चा

खैरागढ़ चुनाव, संगठनात्मक विषयों पर भी बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल। सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया से चर्चा की। खबर है कि दोनों के बीच खैरागढ़ चुनाव से लेकर संगठनात्मक बिन्दुओं पर भी बात हुई है। बाद में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने भी प्रदेश प्रभारी से बंद कमरे में  चर्चा की। दो दिन के दौरे पर आए पुनिया आज शाम दिल्ली लौट रहे हैं।

श्री बघेल शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी पुनिया से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। दोनों के बीच करीब 15 मिनट चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, और इसी को लेकर आगे बात हुई है। बताया गया कि खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। कहा जा रहा है कि पांच राज्यों के चुनाव में हार के बाद राज्यों के उपचुनाव को लेकर पार्टी काफी गंभीर है। यहां भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। ऐसे में खैरागढ़ का उपचुनाव काफी चुनौतीपूर्ण है। क्योंकि यहां पिछले आम चुनाव में कांगे्रस तीसरे स्थान पर थी।

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस को तीन साल के कार्यों पर पूरा भरोसा है, और उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी को यहां अच्छे वोटों से जीत हासिल होगी। कहा जा रहा है कि सीएम ने पुनिया से चर्चा के दौरान खैरागढ़ में भारी मतों से जीत का भरोसा जताया है। सीएम के जाने के बाद सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह भी वहां पहुंचे।उन्होंने भी करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में प्रदेश प्रभारी से चर्चा की है।

प्रदेश प्रभारी से मिलने के लिए सीनियर नेताओं का तांता लगा रहा। कुछ नेताओं ने उनसे फोन पर बात की है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने भी पुनिया से चर्चा की। पुनिया से मिलने वालों में प्रदेश कांग्रेस के नेता और निगम मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news