रायपुर

तपिश से परेशान लोग अभी से पूछ रहे-मानसून कब आएगा
03-Apr-2022 5:33 PM
तपिश से परेशान लोग अभी से पूछ रहे-मानसून कब आएगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अप्रैलअप्रैल के तीसरे दिन ही सूरज की तपिश से हैरान परेशान लोग अभी से मानसून कब आएगा यह चर्चा करने लगेहै। मानसून आने में अभी पूरे तीन महीने शेष हैं। तब तक सूरज और तपेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के लिए 15 मई से मौसम में हलचल शुरू होती है। भारत में इसका आगमन एक जून के आसपास होता है। इस समय मानसून का बनाने वाले अलनिनो और लानिनो दोनों ही सिस्टम अभी न्यूट्रल कंडिशन में हैं। इस बीच प्रदेश में अभी मौसम शुष्क ही रहेगा। बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों में लू की स्थिति रहेगी। प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि रायपुर में कुछ गिरावट रहेगी। जो लगभग 1 डिग्री तक हो सकती है। शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री केवीके डुमरबहार और सर्वाधिक अधिकतम तापमान महासमुंद में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news