सरगुजा

भागवत कथा शुरू
03-Apr-2022 9:34 PM
भागवत कथा शुरू

अम्बिकापुर, 3 अप्रैल। नवरात्रि पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन स्वयंभू शिव मंदिर प्रांगण में किया गया है। शिव मंदिर में लखनपुर राज परिवार के लाल अजीत प्रताप सिंह देव, अमित सिंह देव जनपद उपाध्यक्ष ने पूजा-अर्चना की। लखनपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्री कृष्ण राधे जी की पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

कलश यात्रा बाजार पारा रोड भवानी मंदिर से होते हुए प्रतिक्षा बस स्टैंड नगर भ्रमण के दौरान सभी माताओं बहनों के लिए जगह-जगह पर शरबत-ठंडे पानी की व्यवस्था की थी। कलश यात्रा शिव मंदिर प्रांगण में पहुंची। सभी आए हुए भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

कथा व्यास आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी जी एवं कथा व्यास पूज्य श्री शीघ्रता त्रिपाठी जी ने आए हुए सभी भक्तों का अभिवादन करते हुए सभी भक्तों को प्रसाद वितरण कर कथा सुनाई।

कलश यात्रा में लखनपुर नगर अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, सुरेंद्र साहू, पार्षद अमित बारी, प्रदीप गुप्ता, अनुराग पांडे सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news