सरगुजा

आईजी ने उप पुलिस अधीक्षक को दी पदोन्नति
05-Apr-2022 7:50 PM
आईजी ने उप पुलिस अधीक्षक को दी पदोन्नति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 अप्रैल।
आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के द्वारा पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन कर उप पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना को पदोन्नति प्रदान की गई।

उप पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना जो कि पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर जिला सरगुजा में पदस्थ हैं। विगत दिनों राज्य शासन द्वारा उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर आदेश जारी कर पदोन्नति प्रदान की गई थी। इसी के तारतम्य में आज पाइपिंग सेरेमनी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित करके पदोन्नति का प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ को उनके कंधे पर लगा कर पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के द्वारा पदोन्नति दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित कांबले , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक एवं रक्षित निरीक्षक सह यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news