सरगुजा

आज से वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर
06-Apr-2022 8:55 PM
आज से वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,6 अप्रैल।
अंबिकापुर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी व छत्तीसगढ़ शासन श्रम कल्याण मंडल बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने बताया कि अम्बिकापुर नगर निगम वार्ड वासियों के विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए अंबिकापुर नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में 7 से 13 अप्रैल तक जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।प्रत्येक वार्डों के लिए अलग-अलग तिथि स्थल निर्धारित की गई है।

शिविर में निगम के अधिकारी कर्मचारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके निवारण के लिए पहल की जाएगी।जन समस्या निवारण शिविर में वार्ड वासी पहुंचकर अपनी समस्या व शिकायत दर्ज करवाएं,शीघ्र ही उनका निदान किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news