रायपुर

सुविधा या समस्या...
08-Apr-2022 5:46 PM
सुविधा या समस्या...

शहर के भीतर रेलवे अंडरब्रिज बनाये जाते हैं लेकिन इसमें आम नागरिकों की सुविधा पर जरा भी विचार नहीं किया जाता। यह तस्वीर कुकुरबेडा (महोबा बाजार)  से सरोना जाने वाले रेलवे फाटक की है। यहां अंडरब्रिज बनने के बाद इस फाटक को बंद कर दिया गया है। पटरी के आसपास गड्ढा खोद दिया गया है। पुरानी सडक़ को बंद करने लोहे की ग्रिल लगा दी गई है। लेकिन इन स्कूली बच्चियों की सुविधा का ख्याल उस इंजीनियर को नहीं रहा,  जिसमें अंडरब्रिज की डिजाइन बनाई। कुकुरबेड़ा के सैकड़ों बच्चे रोज इसी तरह ग्रिल कूदकर पार करते हैं। वे अंडरब्रिज से इसलिये नहीं जाते क्योंकि ब्रिज की चौड़ाई काफी कम है। इस अंडरब्रिज को पार कर कई बड़े स्कूल के आटो-बस तेजी से गुजरते हैं।अंधे मोड़ की तरह बने इस ब्रिज में कोई पैदल घुस जाए तो दुर्घटना का शिकार हो सकता है। बहरहाल बच्चियों को असुविधा का निदान कौन करे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news