सरगुजा

पं रविशंकर त्रिपाठी को समिति के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
09-Apr-2022 9:14 PM
पं रविशंकर त्रिपाठी को समिति के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 9 अप्रैल।
भटगांव के पूर्व विधायक व सरगुजा भाजपा का आधार स्तंभ कहे जाने वाले स्वर्गीय पं. रविशंकर त्रिपाठी की 12वीं पुण्यतिथि पर आज अंबिकापुर नगर के रुनझुन तालाब के पास स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी स्मृति सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर  श्रद्धांजलि दी।

यह वही रुनझुन तालाब है, जिसे समिति ने वर्ष 2016 में गोद लिया था और यहां वृक्षारोपण कर इस तालाब के सौंदर्य में चार चांद लगा दिया, आज वहीं पर समिति के प्रेरणास्रोत रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

समिति द्वारा जिले के समस्त नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने व उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना की गई। समिति ने अपील की कि प्रशासन ने स्वच्छता संबंधित जो भी गाइडलाइन जारी की है, उसका अनिवार्य रूप से पालन करें। स्वच्छ शहर के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं एवं स्वस्थ अंबिकापुर का निर्माण करें।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित विद्यानंद मिश्रा, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, आलोक दुबे,भारत सिंह सिसोदिया, ओम प्रकाश जायसवाल, अम्बिकेश केसरी, जनमेजय मिश्रा, राजेश कश्यप, विशाल गोस्वामी, आकाश गुप्ता, अरुण सिंह, विनोद चौहान, अभिषेक जायसवाल एवं हर्ष जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, विकास जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news