गरियाबंद

दुधिया रोशनी से चमकेगा तिरंगा चौक, वाटर फाउंटेन से बढ़ेगी सुंदरता
10-Apr-2022 7:17 PM
दुधिया रोशनी से चमकेगा तिरंगा चौक, वाटर फाउंटेन से बढ़ेगी सुंदरता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 10 अप्रैल। शनिवार शाम नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर के तिरंगा चौक में हाई मास्क लाइट, एवं वाटर फाउंडेशन वार्ड 12 में लगाया गया, जिसका उद्घाटन नगर के गणमान्य नागरिकों, वार्ड नागरिकों के बीच नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके, पर्षद गणों की उपस्तिथि में किया गया। जिससे नगर का सौंदर्य बढ़ गया।

इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मेमन ने कहा कि नगर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। नगर में हाई मास्क लाइट लगने और वाटर फाउंटेन लगने से नगर की सुंदरता ब बढ़ जाएगी। इसके साथ ही नगर अपनी अलग पहचान स्थापित भी करेगा। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के साथ ही नगर सुंदर नजर आए इसके लिए वे ओर पूरी नपा की टीम प्रयासरत है। आप लोगों ने जो विश्वास जताया है, उसे में शत प्रतिशत पूरा करूँगा। इस अवसर उन्होंने वार्ड 12 में विभिन्न विकास कार्य के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अलावा आंगनबाड़ी, साऊंड सिस्टम सहित अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

इसके पहले वार्ड 12 पहुँचने पर वार्डवासियों ने बाजे गाजे ओर आतिशबाजी के साथ नपा अध्यक्ष मेमन ओर सभी जनप्रतिनिधियों का जोशीला स्वागत किया।

गौरतलब हैं  कि नगर के हृदय स्थल में स्थित तिरंगा चौक नगर का प्रमुख चौराहा है। नेशनल हाईवे के साथ ही तहसील कार्यालय कचहरी और गरियाबंद को छुरा से जोडऩे वाली मुख्य सडक़ यही से होकर गुजरती है।

लंबे समय से इस चौक में हाई मास्क लाइट लगाने की मांग की जा रही थी। जिसे नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया था। जनमानस की मांग और चौक की खूबसूरती तथा अपनी घोषणा को पूरा करते हुए शनिवार शाम उन्होंने हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। हाई मास्क लाइट लगने से अब तिरंगा चौक रात में भी दुधिया रोशनी में चमकेगा।

इधर यादव पारा में वाटर फाउण्टेन लगने से वार्ड की सुंदरता में चार चांद लगेगा। रंग बिरेंगे पानी की बौछारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। वहीं वार्ड की सुंदरता बढऩे के साथ ही लोगों को भी मनोरंजन के साधन उपलब्ध भी होगा।

ज्ञात हो कि यह नगर का पहला वाटर फाउन्टेन है। जो अध्यक्ष निधि से बनकर तैयार हुआ है। उल्लेखनीय है कि नगर अध्यक्ष बनने के बाद गफ्फू मेमन लगातार नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की दिशा में काम कर रहे। नगर की सुंदरता के लिए जिन वार्डो में जगह है, वह मिनी गार्डन ओर जहां जगह काम है, वहाँ हाई लाईटिंग ओर वाटर फाउन्टेन लगाकर सुदंरता बढ़ाने का काम कर रहे है। इन कार्यों से आगे चल कर पूरा नगर सुंदर और मनोरम नजर आ जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, विष्णु मरकाम, नीतू देवदास, पद्मा यादव, पार्षद रितिक सिन्हा, संदीप सरकार, प्रतिभा पटेल, विमला साहू, देवा मरकाम, ज्योति साहनी, एल्डरमैन रमेश मेश्राम, हरीश भाई ठक्कर, ओम राठौर, मुकेश रामटेके, छगन यादव, चेंबर अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा, मंत्री विनय दासवानी, मनोज खरे, तरुण यादव, टायसन सिन्हा, आशीष सिन्हा, रोहण सिन्हा, पूना यादव, निकेश सिन्हा, लेखराम पटेल, माधव सिन्हा, बोधन सिन्हा, राजू ध्रुव, पप्पू सिन्हा, टीकम सिन्हा, पालिका से पुरषोत्तम चंद्राकार, सपना मिश्रा, दुष्यंत साहू, केशनाथ साहू, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी एवं आम जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news