गरियाबंद

रामनवमी पर शोभायात्रा
11-Apr-2022 3:31 PM
रामनवमी पर शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 11 अप्रैल।
न्यू बाल गणेश उत्सव समिति हटरी चौक परसदा में रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पर्व को लेकर राम भक्त पुरे चौक-चौराहे को ध्वज एवं पताके से सजाया गया था। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में जनपद सदस्य अभनपुर राजेश साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिथियों एवं रामभक्तों ने श्रीराम जानकी मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई। कार्यक्रम में जनपद सदस्य राजेश साहू, भाजपा मंडल खोरपा अध्यक्ष पारसमणि साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य जगदीश साहू, पूर्व सरपंच सीताराम साहू की उपस्थिति में भगवा ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। ग्रामवासी भगवा रंग की पोशाक पहनकर शोभा यात्रा को और भी सुखद एवं भगवामय बना दिया। लोगों ने अपने घर के दरवाजे में भगवान श्री रामचंद्र जी के रथ रोक कर पूजा अर्चना किया।

इस दौरान भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री एवं जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष नेहरू लाल साहू का जन्मदिन को केक काटकर पूरे उत्साह के साथ युवाओं ने परसदा में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर नेहरू साहू ने राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए भगवान श्री रामचंद्र जी क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा प्रभु श्रीराम विश्व नायक, विश्व के पालन हारी एवं मर्यादा पुरुषोत्तम है उनके जीवन का प्रत्येक क्षण अनुकरणीय व सुख प्रदान करने वाला है।

कार्यक्रम में नोखे लाल साहू, नंदकुमार साहू, शत्रुघन निषाद, राजेश निषाद, हुलास साहू, गजेंद्र कुमार साहू, जीवन साहू, कुलेश्वर साहू, डाकेश साहू, अनिल यादव, रामेश्वर साहू, लोकेश, महेश एवं समस्त न्यू बाल गणेश उत्सव समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news