रायपुर

मकान का ताला तोडक़र दोपहिया चुरा ले गए शातिर
11-Apr-2022 4:47 PM
मकान का ताला तोडक़र दोपहिया चुरा ले गए शातिर

रायपुर, 11 अप्रैल। कबीर नगर इलाके से एक सूने मकान में ताला तोडक़र शातिर दोपहिया चुरा कर गायब हो गए।  सोमवार को पुलिस ने बताया, घर में से दोपहिया चोरी हो जाने की रिपोर्ट विकास डहरिया ने दर्ज कराई। विकास और उसके परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। 9 अप्रैल के दोपहर चोरों ने घर में धावा बोला। मकान के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर में खड़ी दोपहिया को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घर में से ताला तोडक़र बाइक चुराने की जानकारी थाने में देने के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ में अपराध दर्ज किया गया। शहर में बाइक चोरी के एक दूसरे मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने भी अपराध कायम किया है। एक अज्ञात शख्स ने डीडी नगर में मुख्य मार्ग पर खड़ी दोपहिया को चुरा लिया। नवनीत नारायण किसी काम से डीडी नगर पहुंचा था।

उसने अपनी दोपहिया को सडक़ में किनारे ले जाकर खड़ी कर दी। जब काम कर लौटा तो दोपहिया वहां से गायब मिला। वाहन चोरी की पुष्टि हो जाने के बाद उसने थाना आकर एफ आई आर दर्ज कराई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news