रायपुर

मुख्य सचिव को सौंपा 1200 से अधिक मंत्रालयीन अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश आवेदन
11-Apr-2022 5:35 PM
मुख्य सचिव को सौंपा 1200 से अधिक मंत्रालयीन अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अप्रैल।
मंत्रालय अधिकारी, कर्मचारी कल 13 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसे लेकर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव कार्यालय को 1200 की संख्या में अवकाश के आवेदन सौंप दिया है। संघ केन्द्र के समान 34 प्रतिशत महँगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की दो सूत्रीय माँग पूर्ति के लिए विगत एक माह से आंदोलित है।

संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष हीराचंद बघेल, सचिव कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव मनोज साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू, उमेश सिंह, विष्णु मोंगराज ने मुख्य सचिव को कर्मचारियों के आक्रोश और माँगे पूरी नहीं होने पर 13 अप्रैल को मंत्रालय में तालाबंदी होने की स्थिति से अवगत कराया।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि तत्काल मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी देकर, शीघ्र अच्छे परिणाम से कर्मचारियों के आक्रोश को कम किया जायेगा।

राजपूत ने बताया कि इससे पूर्व केन्द्र के समान महँगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की द्विसूत्रीय माँग के समर्थन में अधिकारी/कर्मचारियो ने 6 से 8 अप्रैल तक काली पट्टी लगाकर माँगों पर शासन का ध्यानाकर्षण किया गया।
 
मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री से चर्चा कर DA HRA पर निर्णय करवाने के आश्वासन पर संघ को पूर्ण विश्वास है अन्यथा 13 अप्रैल की हड़ताल निश्चित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news