सरगुजा

रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा
11-Apr-2022 9:03 PM
रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव,11 अप्रैल।
नगर पंचायत भटगांव में श्री रामनवमी  पर श्री राम लला की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के सैकड़ों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिक उत्साह के साथ शामिल हुए।

स्थानीय श्री हनुमान मंदिर से विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई और नगर के प्रगति विहार कॉलोनी, न्यू माईनस कालोनी, श्री दुर्गा मंदिर, बाजार पारा , पुराना हर माईनस कालोनी, श्री शिव मंदिर, बी टाईप होते हुए हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ, जहाँ श्री राम जी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ भव्य शोभायात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा में भाजपा जिला मंत्री अशोक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता, उपाध्यक्ष बीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री भाजपा पर्मेश्वरी राज वाडे, सुनील श्रीवास, दीपक सोनी, बीरेंद्र शर्मा, लाल जी राजवाड़े, प्रिंस श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, बीरेंद्र गुप्ता, सुशांत सिंह बजरंगी सिंह, रोहित सिंह, जितेंद्र सिंह, बबलू सोनी, संजय उपाध्याय दिलीप सिंह, मनोज सोनी , पुलिस थाना से सहायक उप निरीक्षक सुमंत पांडेय, गुरु प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक सुंदर लाल, प्रकाश साहू, संतोष जायसवाल, पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news