रायपुर

छग में बदला जा रहा केन्द्रीय फंड, ग्राउंड रिपोर्ट के लिए 10 मंत्री आ रहे
14-Apr-2022 6:13 PM
छग में बदला जा रहा केन्द्रीय फंड, ग्राउंड रिपोर्ट के लिए 10 मंत्री आ रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय योजनाओं का फंड बदले जाने की शिकायतों के बीच केन्द्र सरकार में अपने 10 मंत्रियों को ग्राऊंड रिपोर्ट के लिए छत्तीसगढ़ भेजने का फैसला किया है। हालांकि पार्टी इनके दौरे को अपने सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत बता रही है। अंबेडकर जयंती के मौके पर पार्टी ने यह पखवाड़ा शुरू किया है। इसके तहत 20 अप्रैल तक केन्द्रीय मंत्री प्रदेश के 10 आकांक्षी जिलों का दौरा कर केन्द्र सरकार की योजनाओं की हकीकत परखेंगे।

इन 10 जिलों के विकास के लिए केन्द्र सरकार राशि देती है। जो सीधे जिला कलेक्टर के खाते में दी जाती है। इन योजनाओं की निगरानी सीधे नीति आयोग करता है। इसके अलावा राज्य के वित्त विभाग में भी एक केन्द्रीय अफसर की नियुक्ति की गई है। जो पीएफएमएस के तहत केन्द्रीय योजनाओं की मॉनिटरिंग करती है। राज्य सरकार पर आरोप लगते रहे हैं कि वह केन्द्रीय योजनाओं की राशि परिवर्तित कर अपनी योजनाओं में खर्च कर रही है। साथ ही वह केन्द्रीय योजनाओं के लिए मैचिंग ग्रांट भी जारी नहीं करती। इस फिडबैक के बाद ही केन्द्र सरकार ने अपने मंत्रियों के सीधे आकांक्षी जिलों में भेजकर ग्राउंड रिपोर्ट लेने का फैसला किया है। इसके तहत केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज महासमुंद के दौरे पर हैं। इसके बाद विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अप्रैल को राजनांदगांव आ रहे हैं। उनके अलावा संसदीय कार्य एवं वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बस्तर, नित्यानंद राय बीजापुर, देव सिंह चौहान दंतेवाड़ा, भानुप्रताप सिंह कांकेर, अश्वनी चौबे कोरबा, महेन्द्र नाथ पाण्डेय नारायणपुर, और रेणुका सिंह सुकमा का दौरा करेंगी। ये मंत्री केन्द्रीय योजनाओं की मैदानी हकीकत और केन्द्र से मिली राशि के उपयोग पर जिलाधिकारियों से फिडबैक लेंगे। साथ ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा भी करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news