रायपुर

मसीही समाज ने पूरी श्रध्दा से मनाया गुडफ्राइडे, वे ऑफ द क्रॉस का निकला जुलूस
15-Apr-2022 4:59 PM
मसीही समाज ने पूरी श्रध्दा से मनाया गुडफ्राइडे, वे ऑफ द क्रॉस का निकला जुलूस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अप्रैल । 
प्रभु यीशु मसीह का बलिदान दिवस गुड-फ्राइडे शुक्रवार को मसीही समाज ने पूरी श्रध्दा से मनाया प्रभु यीशु के  स्मरण में गिरजाघरों में संजीदगी की आराधनाएं हुई। मसीहीजन उपवास किया सुबह चर्चा में विशेष प्रार्थना के बाद दोपहर को शोभा यात्रा भी निकाली।इससे पहले  गुरुवार को पुण्य गुरुवार यानी मॉन्डी थर्स-डे पर प्रभु भोज का पवित्र संस्कार हुआ। प्रभु ने अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज किया था और इसके स्मरण में यही करने की वाचा बांधी थी। कोरोना की वजह से प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों के पैर धोकर दीनता व नम्रता का नमूना पेश करने प्रसंग आज गिरजाघरों में हुआ। कोरोना के प्रकोप की वजह से दो साल से ये संस्कार नहीं हो पाए थे।

प्रदेश के कुनकुरी कैथेड्रल, राजधानी में सेंट पॉल्स कैथेड्रल व बैरनबाजार में सेंट जोसफ महागिरजाघर समेत चालीस चर्चों में पुण्य गुरुवार की वर्शिप की गई। छत्तीसग? डायसिस के बिशप अजय उमेश जेम्स ने पवित्र संस्कार संपन्न किए।  पादरी अजय मार्टिन ने आराधना में अगुवाई की। डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि जोधपुर के पास्टर जितेंद्र नाथ ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रवचन दिया।  सेंट जोसफ महागिरजाघर में आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर ने द लास्ट सप्पर की आराधना संपन्न कराई।  विकार जनरल फादर सेबेस्टियन, फादर जोस आदि भी आराधना में शरीक हुए।  स्तर की भोर की आराधना कब्रस्थानों में हुई।  सचिव मनशीष केजू ने बताया कि शनिवार को सुबह छह बजे से प्रार्थना श्रृंखला और भजन संध्या होगी।  सेंट जोसेफ महागिरजाघर से शुक्रवार को दोपहर तीन बजे कलवारी मार्ग का जुलूस आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर, फादर सेबेस्टियन पी.  विकार जनरल की अगुवाई में निकली।  इसके बाद चर्च में यूनिवर्सल प्रेयर हुई।  शनिवार को मध्य रात्रि चर्च में ईस्टर की आराधना होगी।

रविवार की सुबह पांच बजे कब्रस्थान में सुन राइज सर्विस फिर चर्च में सादे आठ बजे  ईस्टर की आराधना होगी।
पास्टर राजेश गार्डिया के चर्च में गुड फ्राइडे और ईस्टर की आराधनाएं सुबह दस से बारह बजे तक होंगी।

सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च शंकर नगर में विकार जनरल फादर जैकब थॉमस शुक्रवार को सुबह आठ और शाम को छह बजे आराधना संपन्न करेंगे।  16 अप्रैल को शाम सात बजे ईस्टर मनाया जाएगा।  सचिव एलेक्स पी. मैथ्यू  और  कोषाध्यक्ष प्रीथा रंजीत अगुवाई करेंगे। जोरा में सेंट जेकब चर्च में पादरी असीम प्रकाश विक्रम गुड फ्राइडे दोपहर 12 से 3 आराधना लेंगे। रविवार को ईस्टर की प्रार्थना चर्च में सुबह दस बजे होगी।ग्रेस चर्च में पादरी शमशेर सैमुएल गुड फ्राइडे को दोपहर 12 बजे और ईस्टर की आराधना रविवार को सुबह आठ बजे संपन्न करेंगे। सेंट मैथ्यूज चर्च में पादरी सुनील कुमार गुड फ्राइडे को दोपहर 12 बजे और ईस्टर पर रविवार की सुबह 9 बजे प्रेयर सर्विस चर्च में होगी।फादर निर्दोष एक्का ने बताया कि पुण्य शुक्रवार ईसाई मतावलम्बियों के लिए बहुत ही महत्तवपूर्ण है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। सूली पर चढ़ाने के तीसरे दिन प्रभु ईसा मसीह मृतकों में से जी उठे थे। उस दिन को खुशी के दिन में ईस्टर के रूप में मनाया जाताहै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news