गरियाबंद

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बने किशोर
16-Apr-2022 5:37 PM
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बने किशोर

नवापारा-राजिम, 16 अप्रैल। अंबेडकर जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रभारी एकता ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, प्रदेश महासचिव यशवंत साहू, जिला अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा, जिला महासचिव अनुभव जैन मौजूद रहे। इस दौरान बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें अभनपुर विधानसभा से किशोर साहू पारागांव को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
किशोर साहू के अध्यक्ष नियुक्त होने पर मित्रों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में नवापारा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी साहू, सौरभ शर्मा, नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जीत सिंह, चतुर जगत, संध्या राव, अजय कोचर, निर्माण यादव, सुनील जैन, रामा यादव, नवल किशोर जैन, गिरवर रात्रे आदि शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news