रायपुर

निगम अफसर उठाईगिरी का शिकार, डिक्की से गायब कर दिए संपत्ति कर के एक लाख
16-Apr-2022 7:26 PM
  निगम अफसर उठाईगिरी का शिकार, डिक्की से गायब कर दिए संपत्ति कर के एक लाख

दिन दहाड़े बड़ी वारदात, जांच कर रही पुलिस खाली हाथ, शहर में पेशेवर उठाईगिर सक्रिय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अप्रैल। पुरानी बस्ती इलाके में नगर निगम अफसर के गाड़ी से उठाईगिर बड़ी रकम और एक महंगा मोबाइल फोन ले उड़े। दिन दहाड़े उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात गिरोह की पतासाजी शुरू करने के बाद पुलिस टीम को कोई सफलता नहीं मिली। सहायक राजस्व अधिकारी ने अपनी डिक्की में संपत्ति कर के रूप में वसूल की गई राशि डिक्की में रखा था, अज्ञात चोरों ने उसे चुरा लिया।

पुरानी बस्ती टीआई ब्रजेश तिवारी के बताए अनुसार नगर पालिक निगम जोन  05 के सहायक राजस्व निरीक्षक अधिकारी जीतेंद्र कुमार शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराया। गाड़ी की डिक्की से नगदी लगभग 96 हजार रुपये और एक महंगा मोबाइल फोन चोरी हो जाने की सूचना दर्ज कराई। जीतेंद्र और सहयोगी स्टाफ संपत्ति कर वसूलने निकला था। दोनों थाना के करीब एक जगह में नाश्ता करने रूके। यहीं अपनी दोपहिया खड़ी की, तब अज्ञात उठाईगिरों ने डिक्की से बड़ा रकम चुरा लिया। जीतेंद्र के बताए अनुसार, शुक्रवार को स्टाफ प्लेसमेंट नंदनी राजपूत के साथ अपनी दोपहिया से संपत्ति कर वसूल करने निकले थे।

दोपहर करीब 03.20 बजे दोपहिया को एक होटल के बाहर खड़ी कर दिया। यहां से नाश्ता कर लौटे तब डिक्की खोला तो उसमें से रकम गायब होना पाया। अज्ञात शातिर नगदी के साथ ही डिक्की में रखे अहम दस्तावेज भी गायब कर दिए, जिसमें आधार कार्ड, एटीएम का कार्ड भी शामिल है। मामले में पुलिस ने आरोपी चोर गैंग की तलाश शुरू कर दी है। जिस तरह से डिक्की से रकम गायब किया गया है किसी बाहरी उठाईगिर गैंग के शहर में दस्तक देने की संभावना है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news