गरियाबंद

उपचुनाव जीत पर कांग्रेसियों का जश्न मिठाई बांटी-पटाखे छोड़े
17-Apr-2022 3:20 PM
उपचुनाव जीत पर कांग्रेसियों का जश्न मिठाई बांटी-पटाखे छोड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 17 अप्रैल।
खैरागढ़ विधानसभा के उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के परिणाम आते ही शनिवार शाम को पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर जमकर आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी कार्यकर्ता ने एक-दूसरे मिठाइयां खिला जीत की खुशियां मनाई।

भाजपा को मिली करारी हार पर जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे के गले मिलकर हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
 खैरागढ़ उप चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एक बार फिर जनता ने कांग्रेस की सरकार और उनकी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भारी समर्थन दिया है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में चल रहे विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिले में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने चुनावी बाजी जीत ली है। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 20 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक हो गए. चुनाव परिणाम के बाद छग की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा दिखाया है, खैरागढ़! के जीत के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक हुए. 20 हजार से अधिक  वोट से यह जीत हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों पर जनता के विश्वास एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के कुशल नेतृत्व की जीत है। मै आप सबको बधाई देता हूँ।

पार्षद रितिक सिन्हा ने कहा भूपेश कका है तो भरोसा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार विजय यशस्वी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक हैं। हमारे मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही यह सब हो सका है। यह उनकी मेहनत का नतीजा है यह जीत। इससे साफ हो गया है कि लोगों की पंसद कांग्रेस पार्टी थी है और रहेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news