रायपुर

रिद्धी अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स चैम्यिनशिप के लिए क्वालीफाई, दुबई में ले रही ट्रेनिंग
17-Apr-2022 5:14 PM
रिद्धी अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स चैम्यिनशिप के लिए क्वालीफाई, दुबई में ले रही ट्रेनिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अप्रैल। कहावत है कि पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। कुछ ऐसा ही छत्तीसगढ़ की नन्हीं बालिका रिद्धि जिजेश भी साबित कर रही हैं। रिद्धि ने दुबई में क्लब स्तर के जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया जो कि चर्चा में है। रिद्धि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए क्वालीफाई हो चुकी है।

रायपुर में जन्मीं सात साल की रिद्धि जिजेश दुबई में रहती है। उनके पिता पी.जिजेश दुबई में भारत सरकार के उपक्रम में कार्यरत हैं। वो गायत्री नगर रहवासी मंडी बोर्ड के रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री राजा नायडू की नातिन हैं।

रिद्धि के लचीले शरीर को देखकर राजा नायडू ने उसे जिम्नास्टिक के क्षेत्र में आगे बढऩे की सलाह दी थी। इसके बाद रिद्धि की माता आर.पूजा ने उसकी रूचि को देखते हुए बकायदा जिम्नास्टिक क्लब में भेजकर कोचिंग की सुविधा मुहैया कराई। इसके बाद रिद्धि आगे बढ़ती गई। उसने हाल ही में दुबई में क्लब स्तर की जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पहला स्थान अर्जित किया। जहां अन्य देशों की बालिकाएं भी थीं।

रिद्धि का नाम इँडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। यही नहीं, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए क्वालीफाई हो गई हैं। खास बात यह है कि जिम्नास्टिक में चाइना, जापान, और रोमानिया, रसिया, जर्मनी जैसे देशों का दबदबा है। यहां रिद्धि के उम्र की बालिकाएं जिम्नास्टिक में आगे बढ़ती हैं। अब रिद्धि की रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। उससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news