रायपुर

यीशु मृत्युंजय हुए..., ईस्टर पर विशेष आराधना
17-Apr-2022 5:14 PM
 यीशु मृत्युंजय हुए..., ईस्टर पर विशेष आराधना

रायपुर। राजधानी में आज प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर्व ईस्टर पर गहमा गहमी रही। कोरोना की वजह से दो साल बाद आज ईस्टर मनाने का मौका मिला तो चर्चों और कबरस्थानो में लोगों का हुजूम उमड़ा। लोगों ने प्रभु वाटिका पहुंचकर पुरखों की समाधि पर पुषांजलि दी। कैंडल प्रज्वलित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। सेंट पॉल कैथेड्रल की प्रभु वाटिका में महापौर ने सौंदर्यकरण का लोकार्पण किया। जोधपुर के पास्टर जितेंद्र नाथ ने पुनरुत्थान पर्व की सार्थकता और महत्व पर प्रवचन दिया। पादरी अजय मार्टिन ने आराधना का संचालन किया और बच्चों का समर्पण और नामकरण संस्कार संपन्न कराए। दान की दुआ श्रीमती खुशमणि दास ने की। डिकन मार्कुस केजू, डिकन अब्राहम दास, डिकन इस्माइल मसीह और डिकन के. खूंटे भी विशेष आराधना में शामिल हुए। चर्च कमेटी, सन्डे स्कूल, महिला सभा और युवा सभा के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए। खड़वा में डिकन एमआर पतारस ने स्तर और सुन राइज की आराधना की। ग्रेस चर्च, सेंट मैथ्यूज चर्च, सेंट जेकब चर्च जौरा, सेंट जोसेफ महागिरजा घर में विशेष प्रार्थनाएं हुईं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news