रायपुर

प्रदेश साहू संघ के टहल बने अध्यक्ष, भुनेश्वर-मोहन कुमारी उपाध्यक्ष
17-Apr-2022 5:18 PM
प्रदेश साहू संघ के टहल बने अध्यक्ष, भुनेश्वर-मोहन कुमारी उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अप्रैल। शनिवार को भामाशाह छात्रावास टिकरापारा में प्रदेश साहू संघ के चुनाव हुए। इसमें ये चुनाव अर्जुन हिरवानी के निधन के कारण समय से 6 महीने पहले हुए हैं। इसमें दुर्ग के टहल सिंह साहू अध्यक्ष, भुनेश्वर साहू उपाध्यक्ष (पुरुष) एवं  श्रीमती मोहन कुमारी साहू उपाध्यक्ष (महिला) विजयी हुई।  इस चुनाव में प्रदेश भर के साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित हुए थे इसलिए यहां बहुत गहमा-गहमी का माहौल रहा।

प्रदेश साहू संघ के निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार साहू (अधिवक्ता), सहायक निर्वाचन अधिकारी नंदकुमार साहू, आनंद राम साहू, नंदकुमार साहू (अधिवक्ता), सुशीला साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े साहू समाज का चुनाव काफी प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव रहा।

 इस चुनाव के लिए कुल 113 लोग मतदान के पात्र थे और सभी ने अपना मत का प्रयोग किया है। कुल 112 मत वैध पाए गए। एक मत तीनों पदों में निरस्त मत घोषित किया है। इस चुनाव में तीन पदों एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष (पुरुष), एक उपाध्यक्ष (महिला) का निर्वाचन होना था।

अध्यक्ष के लिए कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे। पुरुष उपाध्यक्ष के लिए भी 5 प्रत्याशी और महिला उपाध्यक्ष के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अध्यक्ष के लिए टहल सिंह साहू (बालोद) को 57 मत, शांतनु साहू (रायपुर) को 47 मत, मेघराज साहू (रायपुर) को 3, धनंजय साहू (बलौदाबाजार) को 3 और बरसाती साहू (रायपुर) को 2 मत प्राप्त हुए। जिसमें टहल सिंह साहू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शांतनु साहू को 10 वोट से परास्त किया। वहीं उपाध्यक्ष (पुरुष) के लिए भुनेश्वर साहू (गरियाबंद) को 49, डॉ. दूजेराम साहू रायपुर (1), गोविन्द साहू (मेघावाले-धमतरी) को 9, पुरुषोत्तम साहू (रायगढ़) को 40, विनोद कुमार गुप्ता (साहू) बलरामपुर को 7 मत मिले। इस प्रकार भुनेश्वर साहू अपने निकंटतम प्रतिद्वंद्वी पुरुषोत्तम साहू को 9 वोट से परास्त कर उपाध्यक्ष के लिए विजयी हुए।

महिला उपाध्यक्ष के लिए 4 उम्मीदवार थे जिसमें श्रीमती चन्द्रकुमारी (मैना) साहू (भिलाई) को 44, श्रीमती मोहन कुमारी साहू (जांजगीर-चांपा) को 58, श्रीमती रोहिणी साहू (रायपुर) को 1 और श्रीमती त्रिवेणी साहू (रायपुर) को 9 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने अपने निकंटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीमती चन्द्रकुमारी (मैना) साहू (भिलाई) को 14 वोट से परास्त कर विजयी हुईं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news