रायपुर

डकैती के वक्त लूटी गई दोपहिया का पता नहीं, इधर दूसरे ठिकानों पर धड़ाधड़ चोरियां
18-Apr-2022 4:42 PM
डकैती के वक्त लूटी गई दोपहिया का पता नहीं, इधर दूसरे ठिकानों पर धड़ाधड़ चोरियां

पेशेवर तरीके से दोपहिया चुराने वाला गैंग सक्रिय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अप्रैल।
शहर में एक बार फिर बाइक चोर गैंग ने नाक में दम कर दिया है। पिछले दो से तीन दिनों में ही पांच जगहों से दोपहिया चोरी की है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। बता दें चोरों ने इस बार सिर्फ सडक़ नहीं बल्कि मकान के भीतर रखे दोपहिया वाहन को भी चुराया। जिस तरह से चोरी की वारदातें सामने आ रही, किसी बाहरी चोर गैंग के दस्तक देने की संभावना है। सांई वाटिका देवपुरी में ुछ रोज पहले ही डकैतों ने दोपहिया लूटा है। इस दोपहिया की खोजबीन में पुलिस की टीमें पड़ताल कर रही है कि इधर बाकी जगहों में दोपहिया चोरी के नए केस बढ़ गए हैं।

संतोष नगर में रहने वाले कपिल साहू ने एफआईआर दर्ज कराई कि 14 अप्रैल की शाम वह अपनी दोपहिया वाहन को घर के सामने खड़ी किया था। अगले दो घंटे में किसी अज्ञात ने उसे गायब कर दिया। अगन नगर मोवा में रहने वाले अनवन अली ने दोपहिया चोरी की कोशिश और फिर डिक्की से मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना दर्ज कराई। 16 अप्रैल की सुबह नौ बजे जब वह जवाहर मार्केट पहुंचा था। एक जूस दुकान में जाने के बाद किसी अज्ञात शख्स ने पास में खड़े दोपहिया को चुराने प्रयास किया। इसके बाद दोपहिया की डिक्की में रखे महंगा मोबाइल फोन चुरा लिया। उसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। चोरी के एक अन्य मामले में इश्वरी जंधेल ने गोज बजार थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया ईश्वरी 13 अप्रैल को अपनी दोपहिया से स्पोर्ट्स सामान खरीदने रहमानिया चौक पहुंचा था। शाम को 6.30 बजे अपनी दोपहिया को चौक के पास पार्क कर दिया जब खरीदारी से लौटा तो दोपहिया किसी ने गायब कर दी थी। चोरी के एक अन्य मामले में बसंत विहार कॉलोनी से रामेश्वर प्रसाद साहू ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया। रामेश्वर का कहना है उसने अपनी दोपहिया वाहन को दस अप्रैल को घर में खड़ी करके उसे लॉक कर दिया था। जब वह सोने चला गया तभी किसी अज्ञात चोर ने रात के समय दोपहिया को चुरा लिया। इस मामले में थाना पुलिस को सूचना देने के बाद भी दोपहिया के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका।

कांग्रेसी नेता टाकिज में उठाईगिरी का शिकार
राज टाकिज में फिल्म देखने आए कांग्रेसी नेता को शिकार बनाकर मोबाइल गायब कर दिया। भीड़ के दौरान गेट से एंट्री लेते वक्त अज्ञात चोर ने उठाईगिरी की घटना को अंजाम देकर गणेश तिवारी के जेब से महंगा फोन चुरा लिया। कांकेर से रायपुर आकर फिल्म देखने योजना बनाई थी। गणेश ने खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता  बताया।

डकैतों की चाल जांच पर भारी पड़ी
डकैतों ने जिस तरह से सांई वाटिका में डकैती की और फिर वहां से दोपहिया लूटा, इसने पुलिस की जांच टीम को पूरी तरह से उलझाकर रख दिया। बीते 12 से 13 सालों में अब तक हुई डकैती में कभी भी आरोपियों ने दोपहिया नहीं लूटा। ऐसा पहली बार हुआ जब डकैत दंपत्ति से चाबी मंगवाकर दोपहिया भी लूटा। डकैतों ने एक तरह से पुलिस को अपने जाल में फंसाकर आसानी से गुमराह कर दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news