कोण्डागांव

साहू समाज प्रांतीय चुनाव में हिरवानी पैनल विजयी होने से बस्तर संभाग में हर्ष
19-Apr-2022 9:53 PM
साहू समाज प्रांतीय चुनाव में हिरवानी पैनल विजयी होने से बस्तर संभाग में हर्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कोण्डागांव, 19 अप्रैल।
साहू समाज प्रांतीय चुनाव में हिरवानी पैनल विजयी होने से बस्तर संभाग में हर्ष का माहौल है। चुनाव में अर्जुन हिरवानी पैनल के सभी सदस्य अध्यक्ष टहल सिंह साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू और प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर साहू समाज के जिलाध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री बसंत साहू, उपाध्यक्ष कमलेश, महिला उपाध्यक्ष कविता, दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र, उपाध्यक्ष ढालसिंह साहू, महिला उपाध्यक्ष बीना, बीजापुर जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह साहू, उपाध्यक्ष नरेंद्र, महिला उपाध्यक्ष बबली, नारायणपुर जिला अध्यक्ष जगजीवन, उपाध्यक्ष भूलऊ राम साहू, महिला उपाध्यक्ष पुष्पा, जगदलपुर जिलाध्यक्ष हरि राम साहू, उपाध्यक्ष जितेंद्र, महिला उपाध्यक्ष नीम कुमारी, सुकमा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ साहू, महिला उपाध्यक्ष प्रमिला, कांकेर जिलाध्यक्ष गोविंद राम साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू, महिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी साहू, कोण्डागांव जिला संरक्षक कृष्ण कुमार साहू, बिरस, संतोष, जिला मीडिया प्रभारी पवन, तहसील अध्यक्ष गजेंद्र, विश्रामपुरी बृज लाल, केशकाल लोमस चंदन, माकड़ी मोती राम साहू, फरसगांव लखेश्वर साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां प्रेषित करते हुए कहा है कि टहल सिंह साहू के अध्यक्ष बनने से समाज को नई गति मिलेगी और अर्जुन हिरवानी के अधूरे कार्य बस्तर संभाग में नशा मुक्ति अभियान को बल मिलेगा व सामाजिक सौहार्द्र कायम होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news