रायपुर
पुलिस कर्मियों को हाई बीपी, डॉक्टर ने कहा संभल जाएं
20-Apr-2022 6:00 PM
![पुलिस कर्मियों को हाई बीपी, डॉक्टर ने कहा संभल जाएं पुलिस कर्मियों को हाई बीपी, डॉक्टर ने कहा संभल जाएं](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/16504578595.jpg)
रायपुर, 20 अप्रैल। मोबाइल मेडिकल यूनिट बुधवार को गंज थाने के पुलिस कर्मियों और परिजनों की जांच की। इस दौरान 5 -6 कर्मी ऐसे मिले जिनमें हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण पाए गए। किन्तु उन्हें खुद इसका पता नहीं था।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के एरिया मैनेजर विकास दुबे ने बताया कि आज 66 लोगों की जांच की गई। कुछ लोग सर्दी खांसी से पीडि़त मिले। वहीं महिलाओं में एसिडिटी की शिकायत अधिक पाई गई। सभी को उनकी बीमारी अनुसार दवा दे दी गई। इस दौरान हैरानी की बात ये देखी गई कि 5 - 6 पुलिस कर्मियों में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण पाए गए। उन्हें पता भी नहीं था कि वे हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हो सकते हैं और उन्हें दवा की जरूरत हो सकती है।