रायपुर

भरी गर्मी में चोरों ने बढ़ा दिया पुलिस का पारा, फिर दुबे कॉलोनी में बड़ी वारदात, 3 लाख के नगदी-जेवर साफ
21-Apr-2022 6:38 PM
भरी गर्मी में चोरों ने बढ़ा दिया पुलिस का पारा, फिर दुबे कॉलोनी में बड़ी वारदात, 3 लाख के नगदी-जेवर साफ

कूलर और रोशन दान के रास्ते से घर में घुसकर लगातार चोरियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल। गर्मी बढऩे के बाद चोर गिरोह ने पुलिस का पारा चढ़ा दिया है। शातिर शहर में लगातार चोरी को अंजाम दे रहे हैं। बीते रोज दुबे कॉलोनी में बड़ी चोरी को अंजाम दिया और फिर यहां से नगदी और जेवरात ले भागे। तीन लाख रुपये से ज्यादा की चोरी बताए जाने पर थाना में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस के बताए अनुसार आरोपियों ने दुबे कॉलोनी निवासी अभिषेक चटर्जी के यहां चोरी की सूचना मिली। बुधवार को दंपत्ति 11 बजे अपने काम पर निकल गए थे। चार बजे के पहले घर आने तक चोरों ने मकान में प्रवेश किया और फिर दिन दहाड़े यहां से महंगे जेवरात जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से भी ज्यादा है उसे ले उड़े। अगले दिन एफआईआर के बाद पुलिस छानबीन में जुटी। शहर में गर्मी बढऩे के साथ-साथ चोरी की वारदातों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ गया है। वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं कि सूने मकान और दूसरे आयोजन स्थलों में भी पेशेवर हाथ सफाई करने में लगे हुए हैं। बता दें दो दिन पहले तेलीबांधा के निरंजन धर्मशाला में शादी कार्यक्रम के दौरान चोर ने भवन के अंदर से दुल्हन को उपहार के रूप में मिले गहने लॉकर से गायब कर दिए। रात करीब एक बजे इस घटना को अंजाम दे दिया। शादी घर में दुल्हन परिवार के सदस्य खाना खाने नीचे उतरे थे तभी कमरे में  जाकर शातिरों ने चालाकी से नगदी और गहने गायब कर दिया। भाई की सूचना देने के बाद थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट सकी।

सन्नाटे का उठा रहे फायदा

शातिर चोर गर्मी के दौरान दोपहिया के वक्त सन्नाटा पसरे होने का फायदा उठाकर सेंधमारी कर रहे हैं। ज्यादातर कॉलोनियों में सुरक्षा गार्ड नहीं है। यहां मॉनिटरिंग के लिए कोई निगरानी सिस्टम भी नहीं रह गया है। ऐसे में अपराध होने पर पुलिस की छानबीन भी प्रभावित हो रही है। मौके से अहम सबूत जुटा पाने मशक्कत करनी पड़ रही है।

डकैती में लापरवाही उजागर

सांई वाटिका में कुछ रोज पहले बड़ी डकैती की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। प्राइवेट कॉलोनी में एक मात्र बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के भरोसे ही सुरक्षा इंतजात मिले। सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। जब डकैती कर आरोपी फरार हुए पुलिस ठीक तरह से फुटेज तक हासिल नहीं कर पाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news