रायपुर

घड़ी चौक-देवेंद्र नगर में बाइक चोर सक्रिय, फिर से दो ले भागे
21-Apr-2022 6:40 PM
घड़ी चौक-देवेंद्र नगर में बाइक चोर सक्रिय, फिर से दो ले भागे

रायपुर, 21 अप्रैल। शहर में बढ़ते बाइक चोरी के मामलों के बीच घड़ी चौक और देवेंद्र नगर इलाके से शातिर गैंग ने अलग-अलग वक्त दो दोपहिया गायब कर दी। सूचना मिलने के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। सिविल लाइंस थाना में गुरूवार को पुलिस ने वैभव जैन की सूचना देने के बाद चोर के खिलाफ मामला रजिस्टर्ड किया। बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे किसी अज्ञात ने वैभव की दोपहिया को गायब कर दिया। किसी मास्टर चाबी से दोपहिया का लॉक खोलकर उसे अपने ले भागा। ऐसे में देवेंद्र नगर थाना में परवेज खान नाम व्यक्ति ने अपनी दोपहिया चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई।

चाणक्य कांप्लेक्स के नीचे उसने अपनी दोपहिया खड़ी की थी। रात करीब साढ़े दस बजे के बाद किसी अज्ञात ने दोपहिया को चुरा लिया। कांप्लेक्स के लोगों के बीच पतासाजी करने पर भी वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर अगले दिन पुलिस को खबर की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news