कोण्डागांव

सामाजिक न्याय पखवाड़ा, भाजपा ने किया पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों का सम्मान
21-Apr-2022 8:46 PM
सामाजिक न्याय पखवाड़ा, भाजपा ने किया पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 अप्रैल।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी 7 से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में सर्वप्रथम भारतमाता के छायाचित्र पर पुष्पमाला पहनाकर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा के द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों को पुष्पमाला पहनाकर शाल, श्रीफल, पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया।

 पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण और सामाजिक कार्यों की सराहना की। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक की ओर से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों को पूर्व सैनिकों का सम्मान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

 सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री लता उसेंडी, नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन, जितेन्द्र सुराना, गामा जैसवाल, अनिता नेताम, विकास दुआ, यतेन्द्र सलाम, बसंती ठाकुर और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सरंक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष रवि ठाकुर, पूर्व सैनिक अजनेर लकड़ा, अमृतलाल देवांगन, कमलेश्वर ध्रुरू, पिलाराम मरकाम और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news