कोण्डागांव

सामाजिक न्याय पखवाड़ा, आंबा कार्यकर्ताओं का सम्मान
22-Apr-2022 3:01 PM
सामाजिक न्याय पखवाड़ा, आंबा कार्यकर्ताओं का सम्मान

बच्चों को पौष्टिक भोजन के पैकेट वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए सामाजिक न्याय की अवधारणा को बल देने के उद्देश्य लिए जनसेवा के कार्य किए जा रहे हंै। इसी के तहत बुधवार को युवा मोर्चा द्वारा पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया, वहीं गुरुवार को गांधीवार्ड स्कूल में पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन व उनका सम्मान किया गया। जहां बच्चों को पौष्टिक भोजन के पैकेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं और मितानिनों ने बताया कि, एक ओर राज्य सरकार द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, वहीं सुबह साढ़े सात से दोपहर दो बजे तक आंगनबाड़ी खोले रखने के आदेश हंै। इसमें 11 बजे बच्चों को छुट्टी देना है। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भेंट करने के उपरांत संबंधित आंगनबाड़ी पहुंच कर जानकारी बनानी होती है। वे भी इस भीषण गर्मी में थोड़ी राहत की उम्मीद रखते हंै।  इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते कहा कि, बस्तर में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे सही पोषण से वंचित हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों स्व सहायता समूह की महिलाओं के हाथों से काम छीना गया है।  

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य व पूर्व मंत्री लता उसेंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर पटेल, ईना श्रीवास्तव, लक्ष्मी ध्रुव, सोनामणि पोयाम, कुलवंत चहल व अन्य मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news