जान्जगीर-चाम्पा

हरियाणा में बंधक 50 मजदूरों को कराया मुक्त
22-Apr-2022 7:33 PM
हरियाणा में बंधक 50 मजदूरों को कराया मुक्त

जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर के थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जांजगीर-चांपा, 22 अप्रैल। कलेक्टर की त्वरित कार्रवाई से हरियाणा के पलवल में बंधक बनाए गए 50 मजदूरों को मुक्त कराया गया। इन सभी मजदूरों को हरियाणा के पलवल जिला प्रशासन द्वारा उनके गृह प्रदेश छत्तीसगढ़ के लिए सकुशल रवाना कर दिया गया है।

इस संबंध में जांजगीर चांपा जिले के श्रम पदाधिकारी डॉ. के के सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने श्रम पदाधिकारी डॉ के.के. सिंह को श्रमिकों द्वारा प्रेषित व्हाट्सअप मैसेज को प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उक्त निर्देश के परिपालन में 20 अप्रैल को श्रम पदाधिकारी ने जिला-पलवल (हरियाणा) के सहायक श्रमायुक्त सुरेन्दर सिंह से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई करने निवेदन कर पत्र प्रेषित किया।

साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला-पलवल (हरियाणा) को अतिरिक्त कलेक्टर लीना कोसम द्वारा लीला राम व अन्य ग्राम-खरवानी, तहसील-जैजैपुर, जिला-जांजगीर-चांपा की शिकायत में उल्लेखित जांजगीर-चांपा. बिलासपुर रायगढ़, बलौदाबाजार जिले के 50 मजदूरों को भट्ठा मालिक दिलेर चौहान के शिव भट्ठा कंपनी ग्राम-औरंगाबाद थाना व तहसील-होड्डल, जिला-पलवल (हरियाणा) द्वारा बंधक बनाया जाकर कार्य लिया जा रहा है। भट्ठा मालिक के रिश्तेदार एवं गुण्डे द्वारा रात्रि में झोपड़ी में आकर महिला श्रमिकों को परेशान किया जा रहा है। भट्ठा मालिक दिलेर चौहान द्वारा श्रमिकों को अपने गृह ग्राम वापस नहीं आने दिया जा रहा है।

इस संबंध में कलेक्टर जिला-पलवल (हरियाणा) से निवेदन किया गया कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए बंधक श्रमिकों को अवमुक्त कराकर उन्हें सकुशल गृह ग्राम भिजवाने की कार्रवाई करें।

 सुरेन्दर सिंह सहायक श्रमायुक्त, जिला-पलवल (हरियाणा) ने बताया कि उक्त सभी मजूदरों को 20 अप्रैल को ही अपराह्न 3 बजे कार्यस्थल से उनके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news