रायपुर

आने वाली पीढ़ी है प्यारी तो धरती बचाना है जिम्मेदारी, मैक ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
23-Apr-2022 4:21 PM
आने वाली पीढ़ी है प्यारी तो धरती बचाना है जिम्मेदारी, मैक ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

रायपुर, 23 अप्रैल। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक) समता कॉलोनी रायपुर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।  आज विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय एवं जे.सी.आई. रायपूर यूनाईटेड के संयुक्त तत्वाधान में  पोस्टर स्लोगन लिखो एवं वृक्षारोपण जैसी गतिविधियाँ आयोजित करवाई गई।

सन् 1970 से प्रतिवर्ष 22 अप्रेल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को जैव विविधता के नुकसान, बढ़ते प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय मुद्दो को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने का उद्देश्य यही है कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझे और पर्यावरण को बेहतर बनाने के प्रति जागरूक हो।

किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। ्महात्मा गांधी जी का प्रसिद्ध उद्धरण भूख सभी जीवित प्राणियों की सार्वभौमिक भावना है। और प्रेम के इस संदेश को फैलाने के लिए 16 अप्रैल, 2022 को जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड ने आवारा पशुओं को खानाखिलाने के अभियान का आयोजन किया।

टीम के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और इस कार्य को करने में गर्व महसूस किया। अच्छे कार्य को जारी रखते हुए जेसीआई रायपुर मैक युनाइटेड ने 22 अप्रैल 2022 को मैक परिसर में पोस्टर, एवं स्लोगन लिखो जैसी गतिविधियों के साथ-साथ अपने घरों में भी पौधरोपण किए एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखे। इस प्रकार मैक एवं जेसीआई रायपुर मैक युनाइटेड ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया और दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रमों का आयोजन हमारे अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी, प्राचार्य डॉ ज्योति जनस्वामी जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  कन्वेनर जया अरोरा, ,कॉर्डिनेटर डॉ श्वेता तिवारी, इंचार्ज उज्जवल पटेल और मैक यूनाइटेड के सभी कोर सदस्यों की विशेष भूमिका रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news