कोण्डागांव

विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
23-Apr-2022 4:35 PM
विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 23 अप्रैल।
प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने चित्रों के माध्यम अपनी कल्पनाओं को केनवास पर उकेरा। पृथ्वी की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

प्राथमिक शाला धाकड़ पारा की प्रधान पाठक मधु तिवारी ने बच्चों को सौरमंडल के आठ ग्रहों में से एक ग्रह पृथ्वी के बारे में जानकारी दी। यही एकमात्र  ग्रह है जिसमें इंसान, पशु, पक्षी, पेड़-पौधे, आदि सभी रहते हैं। लेकिन आज ग्लोबल वार्मिंग और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई भूमिगत जल का दुरुपयोग करने से इन संसाधनों की कमी होती जा रही है और पृथ्वी संकट ग्रस्त होती जा रही है धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे बर्फ पिघलने से समुद्र का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है समुद्री तूफान, बाढ़, जंगल की आग, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाएं सामने आ रही है। और पृथ्वी की कई जीव जंतुओं की प्रजातियां भी विलुप्त हो चुकी है।

वातावरण में पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन देने वाले जंगलों के कटने से पशु पक्षियों के घर भी उजड़ते जा रहे हैं। इस प्रदूषण से धरती को बचाने अपनी जरूरतों को कम करना होगा कपड़े, जूते, किताबें, कलम, खिलौने इत्यादि को दोबारा इस्तेमाल करना होगा। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करना होगा उसके स्थान पर जुट या कपड़े से बने थैले का इस्तेमाल करना चाहिए, कागज का इस्तेमाल कम कर के भी हम पेड़ों को कटने से बचा सकते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि पृथ्वी की रक्षा करें उसे नष्ट होने से बचाएं। इसलिए हर साल पृथ्वी दिवस विश्व के लगभग 190 देशों में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

कि, हम अपनी जिम्मेदारी को याद रखें इस अवसर पर संस्था के शिक्षक दिनेश देवांगन व तारा अधिकारी मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news