रायपुर
तीन एसडीओ समेत 16 इंजीनियर पदोन्नत
23-Apr-2022 7:20 PM
रायपुर, 23अप्रैल। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति की गई है। 11 उप अभियंता को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्न्त किया गया है। इसके साथ ही 5 कार्यालय अभियंता को सहायक अभियंता के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीँ 3 अनुविभागीय अधिकारियों को कार्यपालन अभियंता के पद पर नियुक्त किया गया है।