रायपुर

मन की शांति के लिए अपनाना होगा अध्यात्म और ध्यान-सीएम बघेल
24-Apr-2022 6:17 PM
मन की शांति के लिए अपनाना होगा अध्यात्म और ध्यान-सीएम बघेल

राज्यपाल उइके, सीएम बघेल अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अप्रैल। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजधानी रायपुर स्थित शांति सरोवर में प्रशासकों, कार्यपालकों और प्रबंधकों के लिए आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के तहत राजयोग एजुकेशन एन्ड रिसर्च फाउंडेशन के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा ‘स्प्रिचुअलिटी फॉर एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशन‘ विषय पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन के लिए तन और मन का संतुलन आवश्यक है। जब मन संतुलित रहेगा, तो हमारे विचारों में उथल-पुथल नहीं होगी। मन शांत रहेगा, हमारी कार्य क्षमता बढ़ेगी, जो हमारे स्वयं के लिए, परिवार और समाज के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने हजारों वर्षों के शोध के बाद मन को साधने के लिए अध्यात्म और ध्यान का रास्ता बताया है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों से तन और मन के संतुलन के लिए समय निकालने और अध्यात्म तथा ध्यान का रास्ता अपनाने का आव्हान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में प्रशासकों और कार्यपालकों के लिए अध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

सम्मेलन में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गौतम चौरडिय़ा, गृह विभाग के सचिव अरुण देव गौतम, आईआईटी के डायरेक्टर  रजत मूना, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त शामिल हुए। संस्था के प्रशासक सेवा प्रभाग की अध्यक्ष राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने मुख्य उद्बोधन दिया।

सम्मेलन में राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी अवधेश दीदी, राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी कमला दीदी और ब्रम्हाकुमार हरीश भाई सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news