रायपुर

वाहन जांच के दौरान पकड़ाए गांजा तस्कर
25-Apr-2022 6:34 PM
वाहन जांच के दौरान पकड़ाए गांजा तस्कर

रायपुर, 25 अप्रैल। खमतराई क्षेत्र में वाहन जांच की कार्रवाई के दौरान दो गांजा तस्करों को पकड़ा गया है। आरोपी रत्नदीप खरे, रोशन लाल साहू और ओमप्रकाश साहू को दोपहिया में गांजा ले जाते पकड़ा। एक दूसरे मामले में देवलाल साहू की गिरफ्तारी कर उसके पास से भी 4 किलो गांजा बरामद किया। शाम चार बजे के बाद घेराबंदी में फंसे रत्नदीप और उसके साथियों से पुलिस ने साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया। दोनों केस में बरामद गांजा की कीमत हजारों रुपये बताई। खमतराई पुलिस ने बताया, रत्नदीप और देवलाल के संदिग्ध गतिविधियां वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई। सडक़ पर जांच पड़ताल करने के दौरान रत्नदीप के पास मौजूद दोपहिया में रखे पार्सल में शक हुआ। घेराबंदी कर जब जांच पड़ताल की तभी आरोपियों के द्वारा गांजा तस्करी करने का पता चला। उनके पास से पार्सल जब्त कर उनकी गिरफ्तारी की। देवलाल साहू भी अपने पास गांजा पार्सल रखा हुआ था। उसके बारे में खबर मिलते ही उसे भी दबोचा गया।

पुलिस का कहना है सभ चारों आरोपियों के पुराने अपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। थानों से उनके बारे में और जानकारी ली जा रही है। गांजा तस्करी के पुराने मामलों में भी जांच कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news