रायपुर

प्रदेश में कही हल्की बारीश तो कही लू चलने के आसार
26-Apr-2022 5:55 PM
प्रदेश में कही हल्की बारीश तो कही लू चलने के आसार

रायपुर, 26 अप्रैल। प्रदेश में सप्ताह भर बाद गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर में दिन के तापमान बढक़र 42 डिग्री को पार कर गया है। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में तापमान मे कुछ कमी देखी गई थी, जो माह के अंत तक बढ़ता हुआ दिख रहा है। दिन का अधिकतम तापमान  42.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इन दिनों लोग सूरज के तीखे तेवर से परेशान हैं।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति पूर्र्वी विदर्भ से दक्षिणी अन्दरूनी कर्नाटक तक नौ किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से गरम और शुष्क हवा तथा दक्षिण से अपेक्षा$$कृत ठंडी और नमी युक्त हवा आने से प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के एक दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं कुछ ईलाको में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news