रायपुर

44 दिनों में किसी भी दिन छत्तीसगढ़ में ‘लू’ नहीं
27-Apr-2022 6:46 PM
44 दिनों में किसी भी दिन छत्तीसगढ़ में ‘लू’ नहीं

छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ा लेकिन लू नही, छ: राज्यों में अप्रैल माह में ही हीट वेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अप्रैल। सूरज की भीषण तपिश के बावजूद एक सुखद खबर यह है कि छत्तीसगढ़ में अब तक एक दिन भी लू घोषित नहीं किया गया। हालंाकि तापमान लू की स्थिति तक पहुॅंच रहा है। इसके विपरीत मध्यप्रदेश में 25 दिन लू के रहे है।

सीएसई ने मौसम विभाग से मिले आकंड़ों के आधार पर देश के 29 में से 15 राज्यों में लू की स्थिति पर रिपोर्ट जारी किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है। यानी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान लू की स्थिति को छू नहीं पाया है। रिपोर्ट 11 मार्च से 24 अपै्रल के बीच के अधिकतम तापमान के आधार पर जारी की गई।  इसके मुताबिक मध्यप्रदेश में 25 दिन लू रही है। वहीं राजस्थान में भी 25 दिन गुजरात में 19 दिन लू भरे रहे। इसके अलावा समुद्री तट वाले राज्यों गोवा में 2,ओडिसा 1,महाराष्ट्र 6, दिन हीट वेव (लू) के रहे है। सीएसई के मुताबिक मौसम विभाग तभी लू घोषित करता है जब सामान्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और समुद्र तटीय राज्यों मे 37 डिग्री हो। और पहाड़ी राज्यों में यह 30 डिग्री तक हो। लू के लिए निर्धारित मापदंड के मुताबिक तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5डिग्री और इससे अधिक होने पर गंभीर स्थ्तिि घोषित किया जाता है। मौसम विभाग का एक मापदंड और है। किसी इलाके का अधिकतम तापमान 45डिग्री से 47डिग्री होने पर भी क्षेत्र को लू प्रभावित घोषित किया जाता है।

जहां तक छत्तीसगढ़ की स्थिति है, यहां बीते डेढ़ माह में तापमान में लगातार घट-बढ़ होता रहा है। दक्षिणी हवाओं और चक्रवाती घेरा होने से इस दौरान हर सप्ताह बूंदा बांदी होती रही है। जिसने पारे को नियंत्रण रखा है। लू की चेतावनी तो जारी हुई लेकिन किसी भी दिन लू घोषित नही किया गया है। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 43-44.5 डिग्री तक दर्ज किया गया । मौसम विज्ञानी डॉं. एसपी चंद्रा सीएसई की रिपोर्ट से इत्तेफाक नही रखते। उनका कहना है कि छत्ीसगढ़ में अधिकतम तापमान अबतक लू के क्राइटीरिया को छू भी नही सका है। रायगढ़, मुंगेली, पेंड्रारोड में 44.5 डिग्री रहा लेकिन 45डिग्री को छू नही पाया और लू की घोषणा नही की जा सकी। हालांकी मध्य छत्तीसगढ़ में लू जैसी ही स्थिति है।4

राज्यवार लू के घोषित दिन

(11 मार्च से 24 अप्रैल के बीच)

गुजरात 19 दिन, गोवा 2 दिन, राजस्थान 25, हिमाचल 21, उत्तराखंड 4, महाराष्ट्र 6, मध्यप्रदेश 25, ओडिशा 1, जम्मू-कश्मीर 16, हरियाणा 15, दिल्ली  (एनसीआर) 15, उत्तरप्रदेश 11, झारखंड 11, बिहार 2, पंजाब 7 दिन।

दो शहरों में हीट डे रहा 20 को

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हीट वेव तो नहीं हीड डे अवश्य घोषित किया गया है। वह एक नहीं दो शहरों में। हीट डे तभी घोषित किया जाता जब दिन के साथ रात भी गर्म हो। 20 अप्रैल को रायपुर और राजनांदगांव में ऐसी स्थित रही और हीट डे घोषित किया गया।

एक बार फिर लू का अलर्ट जारी

महासमुंद, रायगढ़, राजनांदगांव और मुंगेली में लू की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार 29 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है। वहीं दूसरी ओर बस्तर क्षेत्र में बुधवार को भी हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।मौसम विभाग ने भी लू की चेतावनी देते हुए इससे बचने के उपाय भी बताएं है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि लू के आसार को देखते हुए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।

साथ ही ठंडे स्थानों में ही रहे.बाहर निकलने से पहले चेहरे को अच्छे से ढंक लें। साथ ही लू से बचने के और भी उपाय करते रहें। राजधानी में आज पारा 43डिग्री रहने की संभावना विभाग की ओर से जतायी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news