रायपुर
टीवी शोरूम में रात को चोरी
29-Apr-2022 6:15 PM
रायपुर, 29 अप्रैल। रिंग रोड 3 से लगे सर्विस रोड के किनारे एक टीवी शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। एक अज्ञात चोर ने यहां से तीन नग एलईडी टीवी चुरा लिया साथ ही यहां से महंगे मॉनिटर गायब कर दिए।
प्रार्थी पुरूषोत्तम देवांगन ने अज्ञात चोर के खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के बताए अनुसार उसने अपने शॉप में 27 अप्रैल की शाम तालाबंदी की थी। जब वह दोबारा से शॉप को खोलने पहुंचा तभी शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो यहां से तीन नगर एलईडी टीवी गायब थे, जेबकि काउंटर में रखा मॉनिटर भी नहीं था। शॉप में ताला तोडक़र चोरी हो जाने के बारे में पुष्टि होते ही इसके बारे में पुलिस को खबर की। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। अज्ञात चोरों के बारे में खोजबीन की जा रही है।