रायपुर

केंद्र से मांगे जाने वाले 55 हजार करोड़, कांग्रेस कार्यालय के फर्जी आंकड़े-भाजपा
30-Apr-2022 5:46 PM
केंद्र से मांगे जाने वाले 55 हजार करोड़, कांग्रेस कार्यालय के फर्जी आंकड़े-भाजपा

रायपुर, 30 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र से मांगी जाने वाली राशि को भाजपा के प्रदेश  मीडिया प्रभारी नलीनेश ठोकने व मीडिया विभाग सदस्य अमित चिमनानी ने इस आंकड़े को कांग्रेस के कार्यालय का फर्जी आंकड़ा बताया है।

एक संयुक्त बयान में जारी कर कांग्रेस से 3 सवाल किए  है: 1. केंद्र से मांगी जाने वाली राशि का आंकड़ा मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस मीडिया विभाग, कांग्रेस के प्रवक्ता व युवा कांग्रेस के नेताओ ने अलग अलग आंकड़े बताए है क्यों?

इसी तरह से मार्च 2022 के विधानसभा सत्र में पूछे गए प्रश्न के जवाब में यह बताया गया कि वर्ष 19- 20 व वर्ष 20- 21 की जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि मिल चुकी है और कांग्रेस के जारी मीडिया नोट में बताया गया है 14 हजार करोड़ की छतिपूर्ति की राशि नही मिली ।एक वर्ष की क्षतिपूर्ति की राशि 3 हजार करोड़ के आस पास होती है तो कॉग्रेस पार्टी ने झूठ कहा या विधानसभा में कांग्रेस सरकार ने  झूठा जवाब दिया गया इसे स्पष्ट करे । मार्च 2022 के सत्र में विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में वर्तमान तारीख में लंबित एक्साइज ड्यूटी जो कि केंद्र से लेनी है 520 करोड़ बताया गया है व कांग्रेस के नेता 13 हजार करोड़ का बकाया बता रहे है तो दोनो में झूठा कौन है इसे साफ करे ।

भाजपा नेताओं   ने कहा कांग्रेस की यह रणनीति रही है झूठ बोलो बार बार बोलो।चाहे व राफेल पर जनता को भ्रमित कर सेना को कमजोर करने की बात हो या कोरोना टीके पर झूठ बोलकर लोगो की जान को दांव पर लगाने की बात हो कांग्रेस ने झूठ फैलाने का ही प्रयास किया है परंतु जनता द्वारा सबक सिखाए जाने के बावजूद कांग्रेस की झूठ बोलने की आदत में सुधार नही है।

सयुक्त बयान में कहा गया राज्य की कांग्रेस सरकार को 3 वर्षो में केंद्र सरकार ने 1 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी है इस पर केंद्र को धन्यवाद देने की बजाय सस्ती राजनीति करना ही कांग्रेस के पतन का कारण है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news