रायपुर
![विश्व हास्य दिवस पर मजदूर खूब खिलखिलाए विश्व हास्य दिवस पर मजदूर खूब खिलखिलाए](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1651407064-hasy-dewas-1.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई। विधायक विकास उपाध्याय आज विश्व हास्य दिवस और 1 मई मजदूर दिवस पर अपने अंदाज में विभिन्न प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत आयोजित कर मजदूरों व लोगों के जीवन में नया सबेरा लाने का प्रयास किया। पश्चिम विधानसभा के गुढिय़ारी में हास्य योग के केन्द्र का संचालन करने वाले मूल चंद्र शर्मा को बड़ा मंच दे कर उनकी हास्य के माध्यम से योग कला को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। वहीं छत्तीसगढ़ी गाने में समाहित प्रदेश की संस्कृति से ओतप्रोत राजू शर्मा की जीवंत प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सभापति प्रमोद दुबे,योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पार्षद श्री कुमार मेनन,कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे,सुंदर जोगी,दाऊलाल साहू, देव कुमार साहू,मंजू वारेन साहू,मनीराम साहू,मुकेश शाह,प्रो भगवंत सिंह सहित पश्चिम विधानसभा के काफी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।