रायपुर
![प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1651579395642416665G_LOGO-001.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मई। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मंगलवार को भी अंधड़ के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे अगले दो दिनों के दौरान गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्व यूपी में एक उपरी हवा चक्रवाती घेरा बना हुआ है। वहीं उत्तर- पश्चिम राजस्थान से मनिपुर तक एक द्रोणिका भी है। दस वजह से उत्तर से गर्म हवाओं का आना कम होने से छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत रहेगी। इतना ही नही रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारीश हो सकती है। इससे पहले सोमवार शाम को राजधानी में आए अंधड़ के संबध में मौसम विज्ञानी एस पी चंद्रा ने बताया कि अभी यह बना रहेगा कल शहर में यह अंधड़ 30-40 किमी प्रतिघंटा और शहर के बाहर 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार रही। माना में यह रफ्तार 25 नॉट यानी 48किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। कल 4 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।