रायपुर

एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक नेपाल 5364 मीटर || छत्तीसगढ़ में एडवेंचर एवम समावेशन को बढ़ावा देने 9 प्रतिभागियो ने सफलतापूर्वक चढ़ाई की।
03-May-2022 5:53 PM
एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक नेपाल 5364 मीटर || छत्तीसगढ़ में एडवेंचर एवम समावेशन को बढ़ावा देने 9 प्रतिभागियो ने सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

चंचल सोनी मात्र 14 वर्ष की उम्र में वैशाखी (crutches) के सहारे नाप दिया एवरेस्ट बेस कैंप,अनवर और चित्रसेन ने कृत्रिम पैरो से चढ़ाई की, वही रजनी ने लो विजन (ब्लाइंड) होते हुए भी पाई सफलता

*छत्तीसगढ़ एडवेंचर और समावेशन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान हासिल किया, मिशन में अलग अलग प्रकार के विकलांगता,जेंडर,उम्र और कम्युनिटी के लोग साथ में ट्रेकिंग की।10 दिन की कठिन चढ़ाई के बाद पाई सफलता।

एवरेस्ट बेस कैंप से राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का गायन किया

राज्य के ब्लेड रनर, 'हाफ ह्यूमन रोबो' के नाम से जाने जाते है ।  चित्रसेन साहू जी * मिशन इंक्लूसन "अपने पैरों पर खड़े हैं"* मिशन के तहत  एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक नेपाल 5364 मीटर  9 प्रतिभागी के साथ फतह किया।*
Expedition Details-
पर्वत श्रृंखला - हिमालयन
देश - नेपाल
मिशन - Mission Inclusion
मिशन प्रारम्भ - 23 अप्रैल 2022
Summit 03 मई 2022
रायपुर वापसी10 मई 2022

*सहयोग - छत्तीसगढ़ शासन  समाज कल्याण विभाग
इस मिशन को छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा सहयोग किया जा रहा है।इस मिशन के लिए मान मंत्री समाज कल्याण विभाग श्रीमती अनिला भेंडिया ,कलेक्टर बालोद  जनमेजय महोबे एवम समाज कल्याण अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई है तथा इस अभिनव प्रयास की सराहना की है। 

विशेष धन्यवाद - श्री भूपेश बघेल जी माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवम श्रीमती अनिला भेंडिया मा मंत्री समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन

प्रतिभागी
टीम लीडर चित्रसेन साहू - उम्र 29- पर्वतारोही माउंट किलिमनजारो, एलब्रुस और कोस्सियस्को फतह एवम स्विमिंग /व्हीलचेयर बास्केटबॉल पैरा खिलाड़ी(दोनो पैर कृत्रिम से पर्वतारोहण)

चंचल सोनी - उम्र 14- राष्ट्रीय व्हील चेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी,वन लेग डांसर (एक पैर जन्म से हीं है वैशाखी/crutches के सहारे पर्वतारोहण कर विश्व की सबसे कम उम्र की amputee climber बनी)

रजनी जोशी -उम्र 21 ब्लाइंड पैरा जूडो खिलाड़ी(low vision की विकलांगता होते हुए सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की)

अनवर अली - उम्र 36 - ब्लेड रनर/ब्लड डोनर AB- ग्रुप 60 से अधिक बार ब्लड डोनेट किया है।(एक पैर दुर्घटना के कारण खोया और अब कृत्रिम पैर से पर्वतारोहण)...अनवर ने ईद के दिन यह मुकाम हासिल किया और एवरेस्ट बेस कैंप में नमाज अदा की

निक्की बजाज - उम्र 31- पर्वतारोही/hairstylist & makeup artist (छत्तीसगढ़ की पहली ट्रांसजेंडर पर्वतारोही जिसने एवरेस्ट बेस कैंप फतह किया, इससे पूर्व  फ्रेंडशिप पीक फतह किया)

गुंजन सिन्हा (सनी) - उम्र 25-डिजिटल मार्केटर/फिल्म मेकर (इस पर्वतारोहण अभियान में सफलतापूर्वक चढ़ाई के साथ मिशन की डॉक्यूमेंट्री शूट की,जो बहुत जल्द रिलीज होगी)

पेमेंन्द्र चंद्राकर - उम्र 38- ट्रेकर/माउंटेन फोटोग्राफर( एवरेस्ट बेस कैंप की सफलतापूर्वक चढ़ाई के साथ मिशन के लिए फोटोग्राफी)

राघवेंद्र चंद्राकर (आशु)- उम्र 47 - व्यवसायी/ट्रैवलर

आशुतोष पांडेय - उम्र 39 -शासकीय सेवक/ ट्रेकर/रनर/साइक्लिस्ट

 मिशन - "अपने पैरों पर खड़े हैं" मिशन इंक्लूसन के पीछे हमारा एक मात्र उद्देश्य है सशक्तिकरण और जागरूकता, जो लोग जन्म से या किसी दुर्घटना के बाद अपने किसी शरीर के हिस्से को गवां बैठते हैं उन्हें सामाजिक स्वीकृति दिलाना, ताकि उन्हें समानता प्राप्त हो ना किसी असमानता के शिकार हो तथा बाधारहित वातावरण निर्मित करना और चलन शक्ति को बढ़ाना।इस मिशन में अलग अलग प्रकार के विकलांगता,जेंडर,उम्र और कम्युनिटी के लोग साथ में ट्रेकिंग की।मकसद diversity and inclusion के साथ adventure sports को प्रोत्साहित करना था।विश्व में ऐसे समूह द्वारा पहली बार पर्वतारोहण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

चित्रसेन साहू ने बताया कि उन्होंने हमेशा से ही अपने लोगों के हक के लिए काम किया है ताकि उन लोगों के साथ भेदभाव ना हो। शरीर के किसी अंग का ना होना कोई शर्म की बात नहीं है ना ये हमारी सफलता के आड़े आता है बस जरूरत है तो अपने अंदर की झिझक को खत्म कर आगे आने की। हम किसी से कम नहीं ना ही हम अलग हैं तो बर्ताव में फर्क क्यों करना हमें दया की नहीं आप सबके साथ एक समान ज़िन्दगी जीने का हक चाहिए ।


इससे पूर्व चित्रसेन साहू ने माउंट किलिमंजारो, माउंट कोजीअस्को और माउंट एलब्रुस फतह कर  नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था । माउंट किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप, माउंट कोजिअसको ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और माउंट एलब्रुस यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत  है ,चित्रसेन  यह  उपलब्धि हासिल करने वाले देश के प्रथम डबल एंप्यूटी है। चित्रसेन साहू ने बताया कि दोनों पैर कृत्रिम होने की वजह से पर्वतारोहण में बहुत कठिनाइयां आती है और यह अपने आप बहुत बड़ा चैलेंज है, जिसको उन्होंने स्वीकार किया है और इनका लक्ष्य  है सात महाद्वीप के साथ शिखर फतह करना है।जिसमे से एलब्रुस के साथ 3 लक्ष्य उन्होंने फतह कर लिया है।अवगत हो कि *चित्रसेन साहू पर्वतारोही होने के साथ-साथ राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल एवम् राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग के खिलाड़ी, ब्लेड रनर हैं। साथ ही चित्रसेन साहू ने 14000 फीट से स्काई डाइविंग करने रिकॉर्ड बनाया है और सर्टिफाइड स्कूबा डायवर है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे!
राहुल चंद्रवंशी +918461025166

चित्रसेन साहू
(पर्वतारोही एवम राष्टीय खिलाड़ी)
Phone- +91-9907840881
Email- [email protected]
Website- halfhumanrobo.com

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news