रायपुर

मेकाहारा में आधी रात एंबुलेंस के शीशे तोड़े पुरानी रंजिश का बदला लेने तोडफ़ोड़
06-May-2022 7:44 PM
मेकाहारा में आधी रात एंबुलेंस के शीशे तोड़े पुरानी रंजिश का बदला लेने तोडफ़ोड़

सुबह गाडिय़ों के शीशे टूटे-फूटे हालत में मिलने के बाद हडक़ंप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मई। मेकाहारा परिसर में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कुछ असमाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। परिसर में खड़ी करीब आधा दर्जन एंबुलेंस वाहन के शीशे और दूसरे सामानों में तोडफ़ोड़ कर चलते बने। सुबह एंबुलेंस को जब क्षतिग्रस्त हालत में देखा गया, कर्मचारियों के बीच हडक़ंप मच गया। इस घटना के बारे में तुरंत चौकी और मौदहापारा थाना पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में छानबीन शुरू की। मालूम हुआ है मेकाहारा में तोडफ़ोड़ की घटना दुश्मनी भुनाने की नीयत से की गई है। अज्ञात दस से बारह लोग दो लोगों की तलाश में पहुंचे थे। जिन दो लोगों से मारपीट के लिए अज्ञात परिसर में आए थे उन्होंने रात करीब एक बजे के बाद जमके हंगामा किया। जिनसे मारपीट करना चाह रहे थे दोनों युवक एंबुलेंस चलाते हैं। बताया गया है दो में से एक युवक जेल में है लेकिन दूसरा हाल ही में जमानत पर छूटा है। एंबुलेंस चलाता है जो अपनी गाड़ी लेकर मेकाहारा पहुंचा था। गाड़ी खड़ी करने के बाद वहां से चला गया तभी उससे दुश्मनी रखने वाले दर्जनभर लोग कैंपस में घुसे। यहां खड़े एंबुलेंस वाहन पर ताबडतोड़ हमला करने लगे। लाइन से खड़ी आठ से नौ गाडिय़ों पर लाठियां बरसाई। इसमें से एक डॉक्टर का निजी वाहन भी शामिल है जिसे हमलावरों ने नुकसान पहुंचाया। इस मामले में सुबह होने के बाद मौदहापारा थाना पुलिस जांच में जुटी है। दोपहर दो बजे कुछ संदेहियों को उठाए जाने की खबर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news