रायपुर

असानी तूफान देगा छत्तीसगढ़ को राहत तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
08-May-2022 6:14 PM
 असानी तूफान देगा छत्तीसगढ़ को राहत तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 मई। बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘असानी’ में बदल चुका है। असानी तूफान देगा छत्तीसगढ़ को चिलचिलाती धूप और 40 से 44 डिग्री तापमान से राहत देगा। इस दौरान कल और परसों छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवात आज शाम तक अपना असर दिखाएगा। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और 24 घंटे के अंदर पूर्व-मध्य में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। आईएमडी के  ने बताया कि, चक्रवात ‘असानी’ उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। यह विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किमी की दूरी पर है।

उन्होंने कहा, यह 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और ओडिशा तट के समानांतर आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया, 10 मई तक यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। इसके बाद 10 मई की शाम से बारिश शुरू होगी। ओडिशा के तीन जिलों गजपति, गंजम और पुरी के लिए बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं 11 मई पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में दिखेगा असर

चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा दिखने के आसार हैं। इसके अलावा बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश में भी इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग की ओर से इन सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के तटीय जिलों और कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ पर असर (प्रारंभिक अनुमान के अनुसार)

हवा की दिशा में परिवर्तन होगा जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। हवा की गति बढने की सम्भावना है। एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।  बादल छाए रहने की सम्भावना है।

बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है साथ ही उमस बढने की सम्भावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news