रायपुर

भूपेश सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन जल्द-पुरंदेश्वरी
08-May-2022 6:51 PM
भूपेश सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन जल्द-पुरंदेश्वरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 मई। प्रदेश भाजपा के प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने हिस्से की राशि नहीं दे रही है।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से चर्चा में पुरंदेश्वरी ने कहा कि पांचों संभागों के पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा हुई है। इसमें संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश प्रभारी ने गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पैकेट में खाद की जगह मिट्टी मिल रहा है। जिसकी जांच नहीं की जा रही है।

प्रदेश कार्यसमिति 24 से 26 के बीच

इससे पहले पुरंदेश्वरी और नितिन नवीन ने दो दिनों के दौरान आधा दर्जन से अधिक बैठकें की। इसमें सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के पदाधिकारी बुलाए गए थे।

 पार्टी ने तय किया कि 24 से 26 मई के बीच प्रदेश कार्य समिति की बैठक रायपुर में होगी। तिथि बाद में तय की जाएगी। इस बैठक में ही राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन के मुद्दे तय किए जाएंगे। इससे पहले पुरंदेश्वरी 17 मई को दोबारा रायपुर आएंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news