रायपुर

1 बूथ 20 यूथ बनाने भाजयुमो की बैठक
09-May-2022 3:33 PM
1 बूथ 20 यूथ बनाने भाजयुमो की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 9 मई।
भाजयुमो अभनपुर मंडल के तत्वाधान में स्व .कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार  योजना के अंतर्गत कार्यक्रम के क्रियान्वयन के चर्चा व 1 बूथ 20 यूथ बनाने के लिए बैठक कुर्रु शक्ति केन्द्र के ग्राम बंजारी के बंजारी माता परिसर में आयोजित हुई।

बैठक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा ने प्रत्येक बूथों पर 20 यूथ की टीम बनाकर भूपेश सरकार की नाकामियों को गाँवों तक ले जाने की अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी, महामंत्री द्वय सूरज साहु, भरत बैंस, भाजयुमों जिला महामंत्री सुशील जलक्षत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री चेतना गुप्ता, भाजयुमो  उपाध्यक्ष हेमंत साहु, सौरभ वर्मा, हरि तिवारी, मंत्री कान्हा गोस्वामी, मदन साहू, गोविंद साहू, जनपद सदस्य संतराम साहू, पूजा बघेल, जीनेश्वरी ध्रुव, ईश्वर साहु, रामकृष्ण बैंस, विवेक त्रिपाठी, गगन शर्मा, भीम यादव, पवन वर्मा,रवि ध्रुव, कमलेश ध्रुव, पिंटु यादव, दीना निषाद, सूरज विश्वकर्मा, भूपेश विश्वकर्मा, प्रीतम निषाद, शिवा विश्वकर्मा,कुशल यादव, बलि यादव, गणेशु निषाद, गोलू वर्मा, खुमान ध्रुव, नरोत्तम भारती, बलराम तारक, सूरज राजपूत, महेन्द्र सेन व आस पास गाँवो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news