रायपुर

परशुराम की 11 सौ दियों से महाआरती
09-May-2022 6:11 PM
परशुराम की 11 सौ दियों से महाआरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मई। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर अम्बा मंदिर परिसर सत्तीबाजार में 11 सौ दीपों से महाआरती की गई।

सभा को संबोधित करते हुए महंत रामसुंदरदास ने कहा कि भगवान श्री परशुराम  हमें शास्त्र एवम् शस्त्र की शिक्षा देते हैं. उन्होंने ब्राह्मणों को संस्कारों का पालन करते हुए अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने कहा. स्वामी श्री शंकराचार्य आश्रम के प्रांत प्रमुख महाराज श्री इन्दुभावानन्द  ने भगवान श्री परशुराम जी के जीवन से जुड़े अनेक संस्मरणों का जिक्र किया। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने महाआरती की भव्य तैयारी की सराहना की। कार्यक्रम को पापुनि के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा कि हमारी एकता को और एकजुट करने की आवश्यकता है. श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे ने भव्य कार्यक्रम की आयोजकों को बधाई देते हुए ऐसे कार्यक्रमों के लिये प्रोत्साहित किया.

प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा ने मंचस्थ एवम् आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया. महाआरती, सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने संगठन के सालाना कार्यक्रमों का वाचन किया. मंच संचालन नमिता शर्मा एवम् अरविन्द ओझा ने, आभार प्रदर्शन अविनय दुबे ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने प्रमुख रुप से राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, प्रांतीय सचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, शैलेश शर्मा धन्नू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, संजय अवस्थी, सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, अमित शर्मा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक, उमेश शर्मा, रामवर्त तिवारी, सतीश शर्मा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, सचिव सुमन मिश्रा, प्रीति मिश्रा, मिथिलेश रिछारिया, राधा तिवारी, बबीता मिश्रा, निवेदिता मिश्रा, माही शर्मा, बी. शैलजा, लक्ष्मी शर्मा, संगीता शर्मा, ज्योति शर्मा आदि सक्रिय रहे. पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय, सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दशरथ शुक्ला, ब्राह्मण केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी, पी. भानूजी राव, सुमन पुरोहित, मनोज तिवारी, ज्योति शर्मा, ओ.पी. शर्मा भिलाई, रेखेन्द्र तिवारी बिलासपुर, तुलसी तिवारी, दिनेश बाजपेयी, रजनी बाजपेयी बलौदाबाजार, वर्षा शर्मा कसडोल, कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच बिलासपुर के अध्यक्ष बी.के.पाण्डेय आदि थे।

महाआरती का गीत सुमन मिश्रा, राधा तिवारी, संजय बिलथरे के साथ समूह ने किया। कार्यक्रम स्थल में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे- भजन-प्रथम आदि शक्ति महिला मंडल, द्वितीय अग्रणी महिला, पूजा थाली- प्रथम मोनिका शुक्ला, द्वितीय नीलिमा जोशी, रंगोली- प्रथम एस. संजना, द्वितीय पूर्णिमा शुक्ला,  मेंहदी-  प्रथम एस. संजना,  द्वितीय- तनु।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news