रायपुर

लाखों में बनी सडक़ फिर खोदी...
15-May-2022 5:34 PM
लाखों में बनी सडक़ फिर खोदी...

रायपुर, 15 मई।  धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति के आदेश विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता सोमवार को राजधानी में जेल भरो प्रदर्शन करेंगे। ये कार्यकर्ता तेलीबांधा, आजाद चौक, फाफाडीह, कालीबाड़ी से निकलकर केन्द्रीय जेल जाएंगे। इसमें करीब 5 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन्हें रोकने जिला पुलिस प्रशासन द्वारा तगड़ी व्यवस्था की जा रही है। नगर घड़ी से आकाशवाणी तक सडक़ पर जगह-जगह बेरिकेटिंग की तैयारी है। इसके लिए सडक़ को खोद दिया गया है। शहर के इस वीआईपी इलाके की सडक़ को कुछ महीने पहले ही लाखों खर्च कर बनाया गया है।  तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news