रायपुर

जिस पद पर नियुक्त हुए उसी से सेवानिवृत्त, संघ ने किया सम्मान
20-May-2022 9:14 PM
जिस पद पर नियुक्त हुए उसी से सेवानिवृत्त, संघ ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मई। छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संघ, कृषि विकास अधिकारी संघ, कृषि सर्वेयर संघ के संयुक्त तत्वाधान में रायपुर राजधानी में सेवा निवृत्त 3 कर्मठ पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोाजित किया।  बैठक में उपस्थित सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने मंहगाई भत्ता में भेंदभाव की नीति के विराध्ेा में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर आंदोलन को सफल बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एमपी आड़े एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जो पूर्व में ग्राम सहायक के पद पर नियुक्त होकर पदोन्नति उपरांत उक्त पदों पर पदोन्नति प्राप्त करते है। किंतु संघ के वरिष्ठ  सदस्य आरके वर्मा, निर्मल शर्मा, एवं आरके साहू उसी पद पर नियुक्त होकर उसी पद पर सेवानिवृत्त हो रहे है। संघ ने उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा, संघ के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अजय तिवारी, जीएस यादव, प्रांताध्यक्ष वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संघ, कुबेर सिंह प्रांताध्यक्ष कृषि विकास अधिकारी संघ, कृषि सर्वेयर संध के प्रांताध्यक्ष एमएल देवांगन, विजय लहरे महामंत्री,  अशोक शर्मा, आरके श्रीवास्तव वरिष्ठ सदस्य, सहित सैकड़ों पदाधिकारी दूरस्थ बस्तर, कोंटा, सरगुजा, अंबिकापुर, रायगढ़ जशपुर के पदाधिरियों व महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news