गरियाबंद

आप का गांव-गांव पोस्टर अभियान
04-Jun-2022 3:59 PM
आप का गांव-गांव पोस्टर अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम,  4 जून।
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय पताका लहराने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, गांव-गांव में पहुंचकर पोस्टर अभियान चला रही है। यह अभियान आम आदमी पार्टी के अभनपुर अध्यक्ष मोहन चक्रधारी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस अभियान में आम आदमी पार्टी की नीतियों के साथ दिल्ली और पंजाब सरकार की उपलब्ध्यिों की जानकारी मतदाताओं को दी जा रही है।

शुक्रवार को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर अभियान एवं जनसंवाद कार्यक्रम क्षेत्र के ग्राम पचेडा, गिरोला, बेलवडीह, जामगांव, कठिया, मंदलोर आदि गांवों में पहुंचकर लोगों से पार्टी की नीतियों के बारे में चर्चा किए। साथ ही बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान को भी बढ़ाने पर जोर दिया। आप नेता मोहन चक्रधारी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर जन संवाद के जरिए पार्टी के विचारों और कार्यों को बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी कार्यों पर विश्वास करती है।

दिल्ली में सरकार ने आम जनता के लिए शिक्षा, बिजली, पानी, इलाज मुक्त कर रखा है। सरकारी सेवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त कर रखा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी की सरकार को बनने की अपेक्षा की है। विधानसभा उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी भारत की एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमे मेहनत और समर्पण के बूते एक कार्यकर्ता किसी भी ऊंचे पद तक पहुंच सकता है। यहां राजनीति के लिए न तो परिवार का नाम काम आता है और ना ही धन व बाहुबल। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के छल प्रपंच से लोग बुरी तरह से उब चुके हैं। इसलिए कई लोग कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन चक्रधारी, संजय विश्वकर्मा, शीत चंद्राकर, मस्तराम साहू, राज यादव, लल्लू निषाद आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news