रायपुर

हमारे पुरखों ने हमें मजबूत विचारधारा दी है: वानथी श्रीनिवासन
28-Jun-2022 6:52 PM
हमारे पुरखों ने हमें मजबूत विचारधारा दी है:  वानथी श्रीनिवासन

महिला मोर्चा की प्रशिक्षण शिविर शुरू 

रायपुर, 28 जून। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने चंपारण मे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर  श्रीमती श्रीनिवासन ने महिला कार्यकर्ताओं को राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में समन्वय विषय पर अपने उद्बोधन  दिया। उन्होंने  कहा कि मातृशक्ति अपने परिवार से लेकर राष्ट्र के नव निर्माण में जो योगदान करती है वह निश्चित ही अनुकरणीय है। परिवार से समाज, समाज से संगठन के मजबूती के लिए भाजपा महिला कार्यकर्ता हमेशा समर्पित रहती है। यह सुखद अवसर है कि हमारे समक्ष राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने एक सशक्त महिला शक्ति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को चुनाव समर पर उतारा है। वह हम सबका प्रतिनिधित्व विजय उपरांत कर पूरी दुनिया में मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करेगी इसके लिए हम उन्हें हार्दिक शुभकामना प्रेषित करते है। उन्होंने कहा कि हमारे समक्ष कई चुनौतियां है जिसे लांघना हमारी दक्षता का हिस्सा है। व्यक्तिगत जीवन से समय निकाल कर सामाजिक जीवन में राष्ट्र निर्माण के लिए हम सब जो योगदान दे रही हैं वह अन्य दल में संभव नहीं हैं। 

भाजपा का अतीत और भविष्य दोनों मजबूत:  डाॅ. रमन सिंह

 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डाॅ. रमन सिंह ने भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का अतीत व भविष्य दोनों ही मजबूत व प्रेरणादायी है। जब भी मातृशक्ति ने समाज में उन्नति व परिवर्तन का संकल्प लिया है उसकी वह अगुवाईकर्ता बन गई है। महिला मोर्चा एक मजबूत व वैचारिक संगठन है जिसकी कार्यकर्ता हमेशा संकल्पभाव से हर परिस्थितियों में अनवरत गतिमान रहती है। 

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियां व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को रखा। उन्होंने कहा कि  कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कभी भी छत्तीसगढ़ की जनमानस से कोई नाता नहीं रहा है। इस सरकार का एक मात्र उद्देश्य अपनी दिल्ली के लिए एटीएम के रूप में कार्य करना रहा है। प्रदेश में महिलाशक्ति असुरक्षित है और एक परिवार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से दिल्ली में ही डटी रहती है। ऐसे जनविरोधी सरकार को मातृशक्ति करारा जवाब देगी जिसके लिए हम सबको जुटना होगा। 

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने व्यक्तित्व विकास विषय पर उद्बोधन दिया ।सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के जो कार्य हुए है उन्हें मातृशक्ति को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। 
 प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने स्वागत भाषण में कहा कि हम यहां से मिशन 2023 के लिए अधिक से अधिक मातृशक्ति को भाजपा से जोड़कर कांग्रेस को मात देने की योजना में कार्य करेंगे। 

इस मौके पर विभा राव,  चंद्रकांति वर्मा, विभा अवस्थी,  चंपा देवी पवाले, मीनल चैबे, ममता साहू, सुषमा खल्को,  रेखा मेश्राम, संध्या तिवारी, डॉ किरण बघेल, बिंदु महेश्वरी, कल्योनि साहू, अंजू नायक, सीमा साहू, सोना वर्मा, किरण साहू, आशा दुबे, शीतल नायक, उर्मिला नेताम, भारती, कौशल्या, बंसल दीपिका विश्वास, अनीता नेताम,   कार्यसमिति सदस्य,  जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news