दुर्ग

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का आग्रह
15-Jul-2022 3:29 PM
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का आग्रह

दुर्ग, 15 जुलाई। भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति हेतु 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन एनडीए द्वारा घोषित महिला आदिवासी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को व्यापक समर्थन मिले व ईस पद पर आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व देकर पूरे देश के आदिवासियों को गौरान्वित करने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सहित सभी दलों से समर्थन मांगा जा रहा हैं, इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला भाजपा के पदाधिकारियों व नेताओं ने शहर के कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचकर उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में आदिवासी महिला को सर्वोच्च स्थान तक पहुंचाने उनका समर्थन व मतदान हेतु आग्रह पत्र सौपकर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने अपना मतदान देने का निवेदन किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन कल्पना जोशी मंत्री दिनेश देवांगन मनोज मिश्रा मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ महामंत्री पोषण साहू राकेश यादव संदीप जैन विजय ताम्रकार राहुल पंडित बंटी चौहान पीयूष मालवीय सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

भारत के राष्ट्रपति पद हेतु भाजपा के नेतृत्व में शामिल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने एक अत्यंत गरीब आदिवासी परिवार से उठकर संघर्ष करते हुए राजनीति व समाज सेवा में निरंतर अपना जीवन पर्यन्त योगदान देने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के पश्चात उनकी भारी मतों से निर्वाचन हेतु भाजपा द्वारा ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से समर्थन जुटाने के प्रयास कर रही है, जिसके फलस्वरूप विभिन्न राज्यो में राजनीतिक दलों ने श्रीमती मुर्मु के पक्ष में वोट देने की घोषणा कर रहे है।

इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायकों से भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पक्ष में समर्थन जुटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज जिला भाजपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के निर्देशानुसार जिला भाजपा पदाधिकारी व शहर के मंडल अध्यक्ष महामंत्रीयो ने आज शाम कांग्रेसी विधायक अरुण वोरा के पद्मनाभपुर स्थित निवास पहुंचकर मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने निवेदन पत्र देकर अपना बहुमूल्य मत देने समर्थन मांगा जिस पर विधायक  ने अपनी सहमति जताई है।

इस अवसर पर जिला मंत्री दिनेश देवांगन ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली ऐसी आदिवासी महिला है, जिन्होंने बेहद ही कठिन व संघर्षमय चुनौतियों के बीच राजनीति व समाज सेवा का कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट स्थान बनाई है, उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार से पति व पुत्रों को खोने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी बल्कि समाजसेवा व मानव सेवा को अपना कर्तव्य मानकर निरंतर कार्य करती रही, वे गरीब आदिवासी समाज से आने के बावजूद महिलाओ व दूसरों के लिए प्रेरणा है, ऐसे व्यक्तित्व का भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर विराजित होना आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि दलित वंचित गरीब व सभी वर्गों के लिए अनुपम उदाहरण होगा, इसलिए कांग्रेसी विधायकों को भी दलगत भावना से ऊपर उठकर उन्हें समर्थन करना चाहिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news